कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली विवाहित महिला, ससुरालियों पर गंभीर आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। विवाहित महिला ने पंखे से लटक कर अपना जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन के लिये काशीपुर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला आलापुर निवासी रीता (28) पत्नी कुलदीप सिंह कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली। घटना के बाद परिजन रीता को लेकर उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई कैलाश चंद नगरकोटी ने शव का पंचनामा भर कर उसे शव विच्छेदन के लिए काशीपुर भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद


पुलिस के अनुसार मृतका के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसकी जांच की जा रही हैं। इधर जसपुर से पहुंचे मृतका के मायकों वालों ने उसके ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे दी है। एसएसआई जसवीर चौहान ने बताया कि तहरीर आ गयी है  विषय की व्यापक जांच उपरांत आगे की कार्यवाही की जायेगी। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119