दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत -दोनों चालक हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-कंपनी के 10.77 लाख रुपये के गबन का आरोप -पांच कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर में एक महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इशरत पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती, संजय कॉलोनी, पटेलनगर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिवाली पर हवाई फायरिंग के लिए निकाली पिस्टल -अचानक चली गोली पेट के आर-पार, युवक गंभीर

बताया गया कि बाइक कृष्ण (18), निवासी लोहियानगर और रजत, निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिना ओटीपी और कॉल के पिता-पुत्र के खातों से उड़ाए 1.64 लाख रुपये- साइबर ठगी से मचा हड़कंप

पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119