दिवाली मनाने घर लौट रहे परिवार की बाइक हादसे में उजड़ी खुशियां, महिला की मौत -पति-बेटा घायल
सहारनपुर। जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस के अनुसार, यमुनानगर (हरियाणा) में मजदूरी करने वाला बिल्लू (50) अपनी पत्नी रेखा (45) और बेटे आदित्य (12) के साथ मोटरसाइकिल से दिवाली मनाने अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सालारपुर गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बिल्लू, रेखा और आदित्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बिल्लू और उसके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने बताया कि हादसे के बाद दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत -दोनों चालक हिरासत में