कबाड़ से करोड़पति बना स्क्रैप माफिया रवि काना, गर्लफ्रेंड संग गिरफ्तार
नई दिल्ली। स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों को थाईलैंड पुलिस ने भारत डिपोर्ट किया था, इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया। रवि काना और काजल झा पिछले करीब चार महीनों से फरार थे। फरवरी में जब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवि काना की पत्नी मधु नागर को पकड़ा गया, तो उसी वक्त पुलिस को ये सुराग मिल गया था कि वो थाईलैंड में छिपा हुआ है।
इसके बाद पुलिस ने थाईलैंड में इन दोनों को पकडऩे की कोशिशें तेज कर दीं। करीब आठ साल पहले दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स क़ॉलोनी में रहने वाली युवती रवि काना के पास नौकरी के लिए आई थी। उसे गिरोह में नौकरी के लिए रखा गया। इस युवती का नाम काजल झा था। बाद में यही युवती रवि काना की खास भरोसेमंद बन गई। उसकी पार्टनर बन गई। यह नजदीकी रवि के परिवार में भी अखरने लगी थी। बताया जाता है कि काजल रवि को उसके काले कारोबार में सलाह मशविरा देने लगी। साथ ही उसके काले कारनामों में भी बराबर की भागीदार रही। यह बात पुलिस ने अदालत में दाखिल की 500 पन्नों की चार्जशीट में भी कही है। वैसे एक दशक पहले कबाड़ से करोड़पति बनने तक का सफर तय करने वाले स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पुलिस सीज कर चुकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज