वीकेंड पर जागेश्वर धाम में भक्तों की जुटी भीड़, सात हजार से अधिक भक्तों ने लिया बाबा जागनाथ का आशीर्वाद

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। गर्मी के साथ ही इस सप्ताहांत में जागेश्वर धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस वीकेंड पर करीब सात हजार से अधिक भक्तों ने बाबा जागनाथ का आशीर्वाद लिया। रविवार को आरतोला की पार्किंग पूरी तरह फुल रही। भक्तों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी ने जिले के पर्यटन कारोबार को रफ्तार दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

हर दिन यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड में जागेश्वर में बड़ी तादाद में भक्त पहुंच रहे हैं। इस रविवार को जागेश्वर धाम पूरी तरह पैक रहा। शनिवार रात में ही आरतोला की पार्किंग फुल हो गई थी। इससे श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिली। यातायात व्यवस्थित करने को पुलिस प्रशासन के सहयोग से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करवाया गया। वहीं, मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन करने वालों की भीड़ जुटी रही। लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद श्रद्धालु काफी देर तक जागेश्वर धाम की सुंदरता का आनंद उठाते दिखाई दिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119