होसाइ शेयर एप से साइबर ठगी : सोमेश्वर में ग्रामीण से 50 हजार, दूसरे व्यक्ति से 1.09 लाख रुपये ठगे

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले में ‘होसाइ शेयर’ नामक निवेश एप के माध्यम से साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां साइबर ठगों ने एक ग्रामीण से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।


पीड़ित ने बताया कि एप से जुड़े लोगों ने पहले क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों को एजेंट बनाया और उनके माध्यम से ग्रामीणों को मोबाइल एप के जरिए निवेश करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि ‘होसाइ शेयर’ एप में निवेश करने पर नियमित और निश्चित लाभ मिलेगा। इस झांसे में आकर कई लोगों ने एप में पैसे निवेश कर दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पीड़ित ने भी एप के माध्यम से निवेश किया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी लगभग 50 हजार रुपये की राशि ठग ली गई। न तो निवेश की रकम वापस मिली और न ही कोई लाभ दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इसी तरह ‘होसाइ शेयर’ नामक फर्जी ट्रेडिंग और निवेश एप के जरिए एक अन्य व्यक्ति से यूपीआई के माध्यम से 1 लाख 9 हजार 595 रुपये की ठगी का मामला भी सामने आया है। पीड़ित ने साइबर अपराध प्रकोष्ठ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत के अनुसार, 7 सितंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच मोबाइल और वेब आधारित एप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग, माइनिंग और निवेश का लालच दिया गया। एप संचालकों और उनके प्रतिनिधियों ने नियमित मुनाफे का भरोसा दिलाया, जिसके झांसे में आकर पीड़ित ने निवेश किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


दोनों पीड़ितों ने पुलिस से ठगी की गई रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119