बिनसर अग्निकांड में झुलसे एक और की मौत
-मृतकों का आंकड़ा पहुंचा छह
अल्मोड़ा। बिनसर सेंचुरी अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे पी आर डी जवान कुंदन नेगी जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते हार गए। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था। जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन का दुखद समाचार मिलते ही उनके गांव ने मातम पसर गया।
कुंदन ग्राम खाकरी, धौलछीना के रहने वाले थे। बीते दिनों बिनसर सेंचुरी में वनाग्नि की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए थे। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था।
गौरतलब है कि बीते 13 जून को बिनसर वन्य जीव विहार के जंगल में आग बुझाने गए आठ वन कर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। हादसे ने चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चार घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। जहाँ एक युवक कृष्ण कुमार ने घटना के सातवें दिन दम तोड़ दिया था। 30 जून यानी आज सुबह पीआरडी जवान कुंदन नेगी ने भी दम तोड़ दिया।
डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने पीआरडी जवान कुंदन नेगी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुंदन का शव देर रात तक अल्मोड़ा लाया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी