दिल्ली में बड़ा दंगल, पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर पंजाब के किसानों ने डाला डेरा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 15वां दिन है। अब ये धरना बड़े दंगल की ओर बढ़ रहा है। पहलवानों के समर्थन में आज जंतर-मंतर पर खापों और किसानों की महापंचायत होगी। इसी सिलसिले में पंजाब-हरियाणा-यूपी सहित कई राज्यों के किसान आज जंतर-मंतर पर पहुंच रहे हैं।
पहलवानों के समर्थन में मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के सदस्य जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। बीकेयू के सदस्यों के साथ जोगिंदर सिंह उगराहां सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं को लेकर पहलवानों के विरोध में शामिल हुए हैं। टिकरी बॉर्डर के रास्ते होते हुए धरनास्थल पर पहुंचे किसानों ने जंतर-मंतर पर डेरा डालते हुए लंगर लगाना भी शुरू कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप


पहलवानों के समर्थन में आज खाप पंचायतें भी दिल्ली कूच करने जा रही हैं। दूसरी तरफ भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सोनीपत-दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट है। सिंघु बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहां स्स्क्च की बटालियन भी तैनात है। बताया जा रहा है कि यहां से गाडिय़ों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119