फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव, आत्महत्या का संदेह

खबर शेयर करें 👉

एक दंपति के शव घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दंपति के आत्महत्या करने का संदेह जताया है। उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने बताया कि मृतकों की पहचान नितेश (32) और उनकी 28 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है जिनकी पांच साल पहले ही शादी हुई थी और उनका चार साल का बेटा है। उन्होंने कहा कि वजीराबाद थाने में बुधवार को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम को घटनास्थल भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मटेना-जिनखोला मोटरमार्ग पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल


बांठिया ने बताया कि नितेश अपनी पत्नी के साथ चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे। नितेश के माता-पिता भूतल पर रहते हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जब बच्चा आधी रात को उठा और उसने अपने माता-पिता को फंदे से लटका हुआ देखा, तो उसने अपने दादा-दादी को इसकी जानकारी दी और उन्होंने शवों को फंदों से उतारा।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल


अधिकारी ने बताया कि शवों पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दंपति के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और जांच के उद्देश्य से उनके फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119