कपकोट दुर्घटना अपडेट : तीन के शव बरामद -एक पिंडर नदी में लापता

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। नए साल का पहला दिन चार लोगों के काल बनकर आया। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तीख के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। कार में दो महिला समेत चार लोग बैठे थे। सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम


आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आल्टो कार संख्या 2676 बदियाकोट से भराड़ी की ओर लौट रही थी। वह अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। वाहन में चालक 32 वर्षीय सुंदर सिंह ऐठानी पुत्र गोपाल सिंह निवासी ऐठाण, भराड़ी, 30 वर्षीय मुन्ना शाही पुत्र मोहन सिंह निवासी असों डणूं, 33 वर्षीय नीलम रावत निवासी तिमलाबगड़, 30 वर्षीय पूनम पांडे निवासी बागेश्वर बैठे थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119