दन्या में जंगली सुअर ने युवती पर किया हमला -जांघ फाड़कर किया जख्मी, हल्द्वानी एसटीएच रिफर
अल्मोड़ा। छनटाना गांव निवासी इक्कीस साल की युवती को जंगली सुअर ने बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। गंभीर अवस्था में युवती को सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में भर्ती किया गया है। स्वजनों के अनुसार वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। धौलादेवी विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम छनटना निवासी अंजली मलाड़ा (21) पुत्री रतन सिंह बुधवार के दिन में 12 बजे घर के पास काम कर रही थी। झाडिय़ों में छिपे जंगली सुअर ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। अंजली की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन भागते हुए आए। डर के मारे सुअर युवती को बुरी तरह घायल कर भाग गया। सुअर ने युवती की जांघ को नोचकर हड्डियों का चूरा बना दिया।
स्वजन लहुलुहान अंजली को सीएचसी धौलादेवी ले गए, वहां से उसे अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय रिफर किया गया, जहां से युवती को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां अत्यधिक रक्तश्राव होने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्राम प्रधान विमला मलाड़ा ने वन विभाग को तत्काल सूचित कर घटना की जानकारी दी है। विभागीय अधिकारियों ने चिकित्सालय में घायल युवती की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक मलाड़ा बताया कि अंजली के पिता रतन सिंह की आर्थिक हालत काफी खराब है। उन्होंने वन विभाग से उचित मुआवजा प्रदान करने और छनटाना क्षेत्र से जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर