किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। एक युवक का शव किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकनवाला, गजरौला, यूपी निवासी पिंटू कुमार (27)पुत्र कलुवा सिंह यहां पचपेड़ा, बानूसा में किराए पर रहकर ठेके पर बिजली के तार लगाने वाले श्रमिकों के लिए भोजन बनाता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

मंगलवार सुबह सभी श्रमिक भोजन कर काम पर चले गए थे। पिंटू कमरे में अकेला था। शाम को जब श्रमिक वापस लौटे तो पिंटू का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।  पुलिस के पहुंचने से पहले श्रमिकों ने उसका शव फंदे से नीचे उतार दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119