आसमान में धुंध छाए रहने के कारण तीसरे दिन पिथौरागढ़ में हेली सेवा ठप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। लगातार आसमान में  धुंध छाए रहने के कारण तीसरे दिन भी जनपद  में विमान व हेली सेवा ठप रही। विमान सेवा पूरी तरह से ठप रहने से यात्री परेशान रहे।  

बुधवार को  सुबह से ही आसमान में धुंध छाए रहने से  विमान व हेली सेवा तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौट सकी। घने धुंध के कारण यहां डीजीसीए के मानकों से कम दृश्यता के कारण पिथौरागढ़ – देहरादून व पंतनगर के बीच  विमान उड़ान नहीं भर सका है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

पिथौरागढ़ – हल्द्वानी, हल्द्वानी -मुनस्यारी हेली सेवा भी तीसरे दिन भी प्रभावित  रही। धुंध के कारण  पूरे दिन  विमान व हेली  सेवा का लोग इंतजा करते रहे बाद में उन्हें निराश होना पड़ा। कई यात्रियों को  विमान सेवा के पटरी पर नहीं आ पाने के कारण  सड़क मार्ग से रवाना होना पड़ा।  कई यात्रियों ने कहा कि वे तीन दिन से लगातार विमान सेवा के पटरी पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें रोज निराश होना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119