संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला टैक्सी चालक का शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

एक युवक का संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को ओखलकांडा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त जीतू बोरा निवासी ओखलकाडा के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

वह पेशे से टैक्सी चलाता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम जीतू सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह जीतू का शव घर से आधा किलोमीटर पहले सड़क किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि जीतू का शरीर नीला पड़ा था। पुलिस प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ खाने के कारण मौत होने का अंदेशा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119