संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला युवक का शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग

बुधवार सुबह पुलिस को हल्द्वानी मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त उसके परिजनों ने 32 वर्षीय बबलू सैनी पुत्र छत्रपाल सैनी निवासी वार्ड 11 आजाद नगर थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के रूप में की। पुलिस के अनुसार वह पिछले दो साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। शराब पीने का आदी था और होटल व ढाबों पर काम कर गुजर-बसर करता था। एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119