हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नाबालिग किशोरी से कथित तौर पर गलत पहचान बताकर दोस्ती करने, परिवार की गैरमौजूदगी में उसके घर आने-जाने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने किशोरी को जबरन अपने वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बनभूलपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गर्दन की मालिश के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत -परिजनों ने पहलवान पर लगाया लापरवाही का आरोप

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि फैजान ने करीब तीन महीने पहले उसकी नाबालिग बहन से कथित तौर पर हिंदू नाम बताकर दोस्ती की थी। इसके बाद वह परिवार की गैरमौजूदगी में उनके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं।

तहरीर के मुताबिक, किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसे चुप रहने के लिए कहा। आरोप है कि बीते शुक्रवार को फैजान ने किशोरी को जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से भागी तो आरोपी भी उसके पीछे दौड़ पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कोसी नदी में नहाने उतरे दिल्ली के पर्यटकों के कार चालक की डूबने से मौत -गर्जिया में हादसा

आरोप है कि बरेली रोड की एक गली में आरोपी ने किशोरी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन किशोरी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119