ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है। बुधवार को खटीमा के ग्राम टेढ़ाघाट में गुलरिया को जाने वाले मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अवसाद थी। रेलवे गेट इंचार्ज जोगेंद्र कुमार ने बताया कि दिन के साढ़े तीन बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15073 पीलीभीत से खटीमा की ओर आ रही थी। रेलवे क्रॉसिंंग संख्या 24सी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महिला पटरी पर चल रही थी। ट्रेन की आवाज व वहां से गुजर रहे राहगीरें के चिल्लाने की आवाज महिला को नहीं सुनाई दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गई।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल एवं जीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए गए। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी पिलख्वाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत
बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश