सड़क दुर्घटना में घायल बिंदुखत्ता निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें 👉

मजाहिर खान

लालकुआं: सड़क दुर्घटना में घायल बिंदुखत्ता निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

गत 21 जून को सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी कर्मी गौरव भट्ट पुत्र स्व हरि दत्त भट्ट उम्र 32 वर्ष रात्रि करीब 10 बजे ड्यूटी कर मिल के वीआईपी गेट से बाइक द्वारा घर को जा रहा था, हाइवे में पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, राहगीरों की मदद से गौरव को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन सोमवार की प्रातः गौरव मौत से जंग हार गया, युवक की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक गौरव का एक चार वर्ष का पुत्र राहुल है, जबकि पत्नी विमला व अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मिलनसार व हंसमुख व्योहार के धनी गौरव की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। इधर पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119