डीएम अल्मोड़ा ने अफगानिस्तान में कार्यरत लोगों की मांगी सूची-
अल्मोड़ा 21 अगस्त, – जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य से अफगानिस्तान में कार्यरत नागरिकों के संबंध में विवरण प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये है।
इस क्रम में जन सामान्य को अवगत कराया जाता है कि जनपद अल्मोड़ा से यदि कोई भारतीय नागरिक जो जनपद से अफगानिस्तान में कार्यरत है उसका विवरण, नाम, पता, मोबाईल नम्बर तथा पासपोर्ट नम्बर इत्यादि के संबंध में जानकारी संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, थाना प्रभारी तथा आपातकालीन नम्बर 112 पर 02 दिन के भीतर सूचना उपलब्ध करा सकते है, ताकि ऐसे व्यक्तियों का सम्पूर्ण विवरण शीघ्र ही शासन को प्रेषित किया जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा