क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग, देवकी बिहार विकास समिति ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देवकी बिहार विकास समिति ने नगर निगम के मेयर को ज्ञापन देकर देवकी बिहार फेज-2 की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है । मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने सहायक अभियन्ता को तत्काल स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार


देवकी बिहार विकास समिति के महासचिव रमेश चन्द्र पाण्डे द्वारा मेयर को दिये गये ज्ञापन मे कहा गया है कि 16- 17 वर्ष पूर्व बनी यह सड़क पहले ही काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी लेकिन इस बार की भारी बारिश से यह और भी खराब हो गई है । पानी की निकासी नहीं होने से अक्सर जलभराव की स्थिति के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं । उन्होंने कालौनीवासियों की ओर से मेयर को एक बार कालौनी में आने का आमन्त्रण भी दिया जिस पर मेयर ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही कालौनी का दौरा करेंगें ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनी/जागेश्वर : बंदी खोल देवता मंदिर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर -अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119