निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
हल्द्वानी। कांग्रेस ने शहर के निजी स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व प्रदेश महासचिव राजेंद्र सुयाल की अगुवाई में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के माध्यम से सीएम को शिकायती पत्र भी भेजा। कांग्रेस ने मांग की कि, निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जो स्कूल कॉपी-किताब, ड्रेस आदि खरीदने के लिए दुकानों में कमीशनखोरी करते हैं उनपर प्रतिबंध लगाया जाना बेहद जरूरी है। आरोप लगाया कि अधिकांश निजी स्कूल मनमाने तरीके से नर्सरी से लेकर 12वीं तक के बच्चों को महंगी कॉपी-किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। जबकि, सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाई कराने को कहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम से निजी स्कूलों की फीस भी निर्धारित करने को कहा। चेताया कि यदि अभिभावकों का शोषण न रुका तो कांग्रेस अभिभावकों को साथ लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस शशि वर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, देवेश तिवारी, दीपक पांडे, अलका साह, वीरेंद्र नेगी, राजकुमार यादव, नोयल मैसी, राजेश वर्मा, पीयूष पंत, सुभाष अधिकारी, मनमोहन नगरकोटी, शाहनवाज मलिक, सूरज कुमार आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत
बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश