ट्रक की चपेट में आने से डेंटल क्लीनिक संचालक की मौत
काशीपुर। टांडा उज्जैन में रेलवे फाटक से पहले ट्रक की चपेट में आने से डेंटल क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। उनका रामनगर में डेंटल क्लीनिक था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की सुबह करीब दस बजे दढ़ियाल रोड पर टांडा उज्जैन रेलवे फाटक से पहले ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।
मृतक की पहचान आमिर अनवर (27) पुत्र अनवार हुसैन निवासी गांव दढ़ियाल थाना टांडा जिला रामपुर के रूप में हुई है। आमिर अनवर रामनगर के मोहल्ला घासमंडी में डेंटल क्लीनिक चलाते थे। वह पोलियो रोग से ग्रसित थे। एक माह पूर्व ही उनके पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

आंबेडकर जयंती पर बानूसा में गूंजा समानता का संदेश -प्रतिमा अनावरण व टीन शेड का उद्घाटन