UK: सैन्य अधिकारी के केस की पैरवी करने पर महिला अधिवक्ता को धमकी -परिवार समेत जान से मारने की धमकी
हल्द्वानी। सैन्य अधिकारी से जुड़े कानूनी मामले की पैरवी करने वाली महिला अधिवक्ता और उनके परिवार को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला अधिवक्ता के मुताबिक, वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक थाने में सैन्य अधिकारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में उन्होंने अदालत में पैरवी की थी। मार्च 2026 में जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले को निरस्त कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपी महिला अधिवक्ता से रंजिश रखने लगी और उन्हें लगातार निशाना बना रही है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी वाले मैसेज भेज रही है। इतना ही नहीं, उनके और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा और अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UK: सात दिन से लापता युवक का रामगंगा नदी में मिला शव -मासी के थापला में ग्रामीणों ने देखा
uttarakhand-रुपयों के लेन-देन के विवाद में हरदीप की हत्या -48 घंटे में खुलासा, दंपति गिरफ्तार
फैसले से पहले ही मंत्री ने बताया याचिका खारिज- नैनीताल हाईकोर्ट ने केस दूसरी पीठ को किया रिफर
मां नंदा के जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा -भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां