उत्तराखंड : गौला में छात्र की मौत पर उठे सवाल -जिम ट्रेनर समेत छह पर परिजनों ने जताया शक

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौला नदी में 16 वर्षीय छात्र का शव मिलने के मामले में परिजनों ने उसकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को परिजन और क्षेत्र के लोग पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचे और एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्र के पिता ने जिम ट्रेनर समेत छह लोगों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

मानपुर उत्तर, रामपुर रोड देवलचौड़ निवासी अशोक कुमार टम्टा का 16 वर्षीय बेटा आदित्य एचएन इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। परिजनों के अनुसार पांच सितंबर की सुबह उसका एक सहपाठी और जिम ट्रेनर उसे खेलने की बात कहकर घर से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद आदित्य के कुछ अन्य युवक-युवतियों के साथ रानीबाग स्थित गौला नदी की ओर जाने की जानकारी सामने आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मां नंदा के जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा -भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां

अगले दिन आदित्य का शव राजपुरा क्षेत्र में गौला नदी से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद से ही परिजन उसकी मौत को लेकर आशंकित हैं। मंगलवार को परिजनों ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिलने की बात कही। छात्र की मां का कहना है कि यदि सिर पर चोट के निशान हैं तो यह जांच का विषय है कि नदी में डूबने से पहले आदित्य के साथ क्या हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर -ध्वस्त किया अनधिकृत ले-आउट

आदित्य के पिता ने प्रार्थना पत्र में जिम ट्रेनर समेत छह लोगों पर संदेह जताते हुए घटना की गहनता से जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही छात्र की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरी की बाइक नेपाल ले जाने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने परिजनों को मामले की जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119