उत्तराखंड…शटडाउन के बावजूद दौड़ी मौत की बिजली! 11 केवी लाइन पर काम कर रहे विद्युत कर्मी की करंट से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल मार्ग स्थित बाजपुर के ग्राम बरहैनी में 11 केवी बरहैनी फीडर पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 11:20 बजे हुए इस हादसे ने विद्युत विभाग में हड़कंप मचा दिया। सबसे गंभीर बात यह है कि संबंधित लाइन का शटडाउन लिया गया था, इसके बावजूद लाइन में विद्युत प्रवाह आने से यह जानलेवा दुर्घटना हो गई।

मृतक की पहचान जगदीश प्रसाद निवासी नई आबादी हरसान के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वर्ष 2012 से विद्युत विभाग में कार्यरत थे। घटना के समय वह अन्य कर्मचारियों के साथ 11 हजार वोल्ट की लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोबाइल हैक कर उड़ाए 25 लाख -STF ने बंगाल से दबोचे साइबर ठगी गैंग के दो मददगार

सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट आने की बात सामने आने के बाद हादसे को गंभीर लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। मृतक के भाई ने मांग की है कि मामले की जांच विद्युत विभाग के बजाय पुलिस या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। उनका कहना है कि जगदीश को पूर्व में भी ड्यूटी के दौरान करंट लग चुका था, इसलिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...गर्दन पर चाकू से वार कर फरार आरोपी दिल्ली से दबोचा -45 दिन बाद झिरौली पुलिस के हत्थे चढ़ा

वहीं, अधिशासी अभियंता विद्युत विवेक कांडपाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि जगदीश प्रसाद स्वयं सहायता समूह श्रेणी के तहत वर्ष 2012 से विभागीय सेवाओं में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। एक जांच विद्युत निरीक्षक स्तर से और दूसरी अधीक्षण अभियंता स्तर की समिति द्वारा की जाएगी, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यहां खूनी रात का खौफनाक कांड : 16 साल के किशोर ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे को उतारा मौत के घाट

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार देय मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले ने विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और शटडाउन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119