उत्तराखंड…ड्यूटी से लौट रहे चौकी प्रभारी को लगी मौत की झपकी, स्कॉर्पियो गंगा में समाई
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह रात्रि ड्यूटी पूरी कर थाना मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा अपनी स्कॉर्पियो (यूके07-1007) से अकेले शिवपुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और लुढ़कते हुए गंगा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाते समय उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण हट गया और यह भीषण दुर्घटना हो गई। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान वाहन और चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा को नहीं बचाया जा सका।
घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…जागेश्वर धाम में आकार ले रहा दिव्य आश्रम, श्रावण मास में होगा भव्य शुभारंभ — साधकों व श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विशेष आकर्षण
उत्तराखंड…शटडाउन के बावजूद दौड़ी मौत की बिजली! 11 केवी लाइन पर काम कर रहे विद्युत कर्मी की करंट से दर्दनाक मौत