उत्तराखंड…दवा लेकर घर पहुंची किशोरी अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप
देहरादून। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के इन्द्रा उद्यान से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सुबह किराने का सामान लेने घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान उनकी बेटी दोपहर करीब 12 बजे अपनी दवा लेकर घर पहुंची थी, लेकिन कुछ समय बाद वह घर से कहीं चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने किशोरी की रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का जल्द पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी