विकास विरोधी हैं जागेश्वर के विधायक : कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने पुतला फूका

खबर शेयर करें

नैनी/ जागेश्वर। जिस जागेश्वर विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल में विकास की गाथा लिखी करती थी, इस विधानसभा में अब वर्तमान विधायक मोहन सिंह मेहरा विकास कार्यों को रुकवाकर जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने सत्ता का दुरुपयोग व अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के लिए उन्हें नोटिस दिया है।
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जैती में कांग्रेसियों ने वर्तमान विधायक मेहरा का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास विरोधी है।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक मोहन सिंह मेहरा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विकास कार्य रुकवा कर क्षेत्र की जनता के साथ खिलवाड़ किया है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल मेहरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट, मोहन सिंह कुंजवाल, प्रदीप बिष्ट, किशोर कुंजवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जैंती केदार बोरा, पुष्कर रजवार, तिलोक बिष्ट, प्रेमबल्लब कांडपाल, गिरीश जोशी, हरीश जोशी, हेम चन्द्र जोशी, प्रताप राम, सूरज धानक, जगदीश धोनी, सुंदर जोशी, बिशन सिंह कुंजवाल, किशोर कुंजवाल, बहादुर सिंह नेगी, रणजीत सिंह, सुनील जोशी, यशवंत धोनी, पूरन सिंह, मदन सिंह, पान सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119