आठवीं की छात्रा को बहलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक युवक पर भूरारानी निवासी कक्षा आठ की एक छात्रा को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर दोनों की तलाश कर रही है। भूरारानी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार दोपहर को उसकी बेटी घर से कहीं चली गई। शाम तक घर नहीं लौटी तो आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, पर कोई सूचना नहीं मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए धामी सरकार की बड़ी सौगात -आज से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’

इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भूरारानी इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें नाबालिग एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने संदिग्ध युवक को चिह्नित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। एसएसआई अर्जुन गिरि ने बताया कि नाबालिग को जबरन बहलाकर ले जाने का आरोप है। इसकी पुष्टि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद होगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119