स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति : धन सिंह
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर जल्द नियुक्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। यमुना कालोनी आवास में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले, इसके लिये विभागीय अधिकारी ठोस कार्य योजना बना कर काम करें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्गों में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। तभी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण और विस्तारीकरण संभव है। विभागीय अधिकारियों को टेक्नीकल संवर्ग एवं एएनएम के पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए।
कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की प्रतिक्षा सूची जारी करने के साथ ही आउटसोर्स के माध्यम से वार्ड ब्वॉय की जल्द भर्ती की जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाया जाए। राजकीय चिकित्सा इकाईयों की स्थिति में सुधार लाया जाए। इसके लिये अस्पतालों में रंग रोगन, मरम्मत कार्य एवं चाहरदीवारी का काम आवश्यक रूप से कराया जाए। अस्पतालों में आम लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करने को बैनर, पोस्टर लगाए जाएं। विभागीय अधिकारियों को हर विधानसभा क्षेत्र में एक एक अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय स्तर पर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया की जा सके।
अस्पतालों में सालों से पड़े कबाड़ पर नाराजगी जताते हुये कहा कि निष्प्रयोज्य हो चुके वाहनों और अन्य सामग्रियों की तत्काल नीलामी की जाए। ताकि अस्पताल परिसर साफ रहें और विभाग को इससे राजस्व भी मिले। बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तारा आर्य, निदेशक मेडिकल एजुकेशन डॉ आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डॉ सुनीता टम्टा, निदेशक एनएचएम डॉ मनु जैन आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग