गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज पंद्रहवें दिन भी जारी-

खबर शेयर करें 👉

एसआर चंद्र की रिपोर्ट

भिकियासैंण। गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज पंद्रहवें दिन भी जारी रहा। लेकिन सरकार पैंशनर्स के इस आंदोलन को कोई तवज्जो नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री ने अपने अल्मोड़ा आगमन पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की घोषणा से पैंशनर्स व कर्मचारी खासे नाराज़ हैं, इस सम्बन्ध में आज आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने सचिवालय संघ भी फोन पर बात की, संघ के उपाध्यक्ष लखेड़ा ने बताया कि वे एक दो दिन के अंदर आन्दोलन की रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इधर विभिन्न संगठनों में भी आन्दोलन में कूदने का मन बना लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती

आज आन्दोलन को अपना समर्थन देने राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड आनन्द नेगी भी धरना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, आज सभी को मिलकर लड़ने की जरूरत है, देशभर मेंं मजदूर, किसान, बेरोजगार, कर्मचारी, सभी सड़कों पर हैं, किसान आंदोलन को आज नौ महीने पूरे हो चुके है, देश में सरकार जैसी कोई चीज रह नहीं गई है, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सल्ट विकासखंड के पैशनर्स ने धरना प्रदर्शन में भागीदारी की। बैठक को गोपाल दत्त भट्ट, के एस मेहता, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, खीमानंद जोशी, गंगा दत्त जोशी, जी डी शर्मा, ए पी लखचौरा, डी एस बंगारी, बालम सिंह बिष्ट, के डी ध्यानी, डी डी लखचौरा, कुन्दन सिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र जोशी, शोबन सिंह मावड़ी, बालम सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह मनराल आदि लोगों ने सम्बोधित किया। धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों ने जन गीतों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119