उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा-सिनौडा में वित्तीय सेवाओं की जानकारी हेतु शिविर का आयोजन-
एसआर चंद्रा की रिपोर्ट
भिकियासैंण। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा-सिनौडा द्वारा न्याय पंचायत सिनौडा के टानी बाजार में वित्तीय सेवाओं की जानकारी हेतु शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा प्रबंधक योगेश चन्द्र पन्त तथा उनके सहयोगी दीपक पन्त द्वारा बैंक की अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई,जिसमें अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टानी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पुरस्कार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक योगेश चन्द्र पन्त, दीपक पन्त, ग्राम प्रधान-टानी चंद्रेश रावत ,पूरन सिंह , हीरा बल्लभ बौड़ाई, जयप्रकाश नेगी, कान्ति देवी ,नन्दी देवी आदि ने प्रतिभाग किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती