बनकोट एलोपैथिक अस्पताल में विभिन्न जांचे शुरू
कविता रावल
-पहले 54 किलोमीटर गंगोलीहाट आना पड़ता था मरीजों को
गंगोलीहाट विकासखंड के सुदूर क्षेत्र बनकोट एलोपैथिक अस्पताल में विभिन्न जांचों के लिए लैब स्थापित हो गयी है,साथ ही टेक्नीशियन उपलब्ध हो गए है.लैब में विभिन्न जांचे जिसमें
सीबीसी, एलफ्टी, केएफटी, ग्लूकोस, एचबीए1सी, एचलएबी27, ऐईसी, डेंगू,,मलेरिया, पीटीआईएनआर,एपीटीटी ,लिपिड प्रोफाइल, ऑल एनजाइमस, ऑल एन्टी बॉडीज, ऑल हार्मोन,ऑल एंटीजन, कैल्शियम,,विटामिन,यूरिन सहित अन्य जांचे उपलब्ध हो गई हैं ।
लैब स्थापित होने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को छोटी छोटी जांचों के लिए अब 54 किलोमीटर दूर के अस्पताल नही जाना पड़ेगा।क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में विभिन्न जांचो की सुबिधा देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ,स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों,एलोपैथिक अस्पताल में प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार पन्त का आभार जताया है।
जॉच की सुविधा मिलने पर अभिनेष बनकोटी,रज्जा बनकोटी, दिनेश बनकोटी,रविन्द्र बनकोटी,सूरज बनकोटी,शिवनाथ बनकोटी,उमेद बनकोटी आदि ने खुशी व्यक्त की है औऱ आगे भी विभिन्न सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की है।
जुलाई माह में क्षेत्र के अस्पताल में उत्तराखंड बनने के पश्चात प्रथम बार cm हेल्पलाइन के माध्यम से डॉक्टर की तैनाती हुई थी डॉक्टर मिलने के बाद अब विभिन्न जांचों की सुबिधा अस्पताल में ही मिलने लगी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग