आईपीएल : सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना, दिग्वेश ने फिर गंवाई आधी मैच फीस

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

किसी भी गेंदबाजी टीम के लिए 20 ओवर पूरे करने का निर्धारित समय 90 मिनट है। लखनऊ की टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे चल रही थी। इस कारण उसे अंतिम ओवर में 30 गज के बाहर एक क्षेत्ररक्षक कम रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, आईपीएल आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस बीच लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के बाद लगातार दूसरी बार उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

राठी को पंजाब किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने का जश्न मनाने के लिए उनकी मैच फीस का आधा हिस्सा भी देना पड़ा था। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद फिर से नोटबुक लिखने की शैली में जश्न मनाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं

बीसीसीआई के अनुसार, इस सत्र में आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत यह उनका दूसरा अपराध था और इसके लिए उनके खाते में एक और डिमैरिट अंक जोड़ दिया गया है। इस तरह से उनके नाम पर अब दो डिमैरिट अंक जमा हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119