जिलाधिकारी ने हाटकाली व पाताल भुवनेश्वर में परिवार के साथ किए दर्शन
हाटकाली में पार्किंग निर्माण की जानकारी ली
कविता रावल
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने रविवार को हाटकाली के सपरिवार दर्शन किए मंदिर के पुरोहित दीप पंत ने विधि विधान से उनकी पूजा करवाई । इस दौरान उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए रावल पुजारियों से वार्तालाप की और हाटकाली मंदिर के निकट पार्किंग की उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला से जानकारी ली तो उन्होंने बताया की पार्किंग के लिए मंदिर के निकट दो जगह भूमि चयनित की गई है जिसका प्रपोजल शासन को भेजा गया है ।


जिलाधिकारी के प्रथम बार गंगोलीहाट आगमन पर मंदिर के पुजारी एडवोकेट मनोज रावल ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया ।इसके बाद देर सायं जिलाधिकारी रीना जोशी ने सपरिवार पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए । मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने गुफा के महत्तम की पुस्तक व एल्बम मंदिर कमेटी की ओर से उनको भेंट की । इस दौरान तहसीलदार अबरार अहमद, राजस्व उपनिरीक्षक विजय शाह, मुकेश रावल , भगवत सिंह रावल , नरेंद्र रावल मौजूद रहे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार