जिलाधिकारी ने हॉटमिक्स प्लांट के लिए जांच टीम का किया गठन-

खबर शेयर करें 👉

पत्रकार द्वारा किए अनशन से प्रशासन में खलबली

हाँटमिक्स प्लांट के आसपास के ग्रामीणों होगा स्वास्थ्य निरीक्षण

एसआर चंद्रा

भिकियासैंण। अल्मोडा जिले के द्वाराहाट विधानसभा के चौखुटिया विकास खंड में पत्रकार द्वारा बीते छः दिनों से अनशन पर बैठने से प्रशासन में खलबली मच गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अल्मोडा जिला अधिकारी वंदना सिंह ने इस मामले में संज्ञान लेकर तुरंत एक जांच टीम गठित कर दी है। जांच टीम में संबधित विभागों के सभी आला अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है ।उन्होने कहा कि हाटमिक्स प्लांट मामले में निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिये हैं।


इसी जांच के तहत 3अक्टूबर से थापला गांव में एक जांच शिविर भी लगाकर सभी ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाऐगा।वहीं आज डा0 कपिल गौड़ ने अनशनकारी पत्रकार कुन्दन का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी। पत्रकार को जन मुद्दों को उठाने पर क्षैत्र के कयी जन प्रतिनिधियों का लगातार समर्थन मिल रहा है।सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में ऐसै जनमुद्दो को जोर शोर से उठाने के लिए ऐसै पत्रकारों की जरूरत पहाडो़ में सख्त आवश्यकता है, जिन्होने अपनी जान की परवाह न कर इस मुहिम में अपना समय दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119