हल्दूचौड़ पीजी कॉलेज में निबन्ध, चार्ट और पोस्टर प्रतियोगिता
एस आर चंद्रा
हल्द्वानी। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में प्राचार्य के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर निबंध, चार्ट और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शासन द्वारा निर्धारित निबन्ध प्रतियोगिता के शीर्षक राज्य गठन से अब तक उत्तराखंड राज्य निर्माण के लाभ और विभिन्न क्षेत्रों में उतराखंड के विकास की संभावनाएं विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा जोशी ने प्राप्त किया। चार्ट और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किरन आर्या ने प्राप्त किया।
वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने विद्यार्थियों को निबन्ध लेखन, चार्ट और पोस्टर प्रस्तुतिकरण की बारीकियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. मनीषा कडाकोटी, डॉ. सरोज पंत, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. पी. सागर, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. नीलम कनवाल, हरीश जोशी, पंकज भट्ट, भुवन चन्द्र सनवाल, दीपक फुलारा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. हेम चन्द्र ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान