भेरंग पट्टी के पोखरी में रामलीला का मंचन शुरू
कविता रावल
गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के भेरंग पट्टी के पोखरी (चौपाता )में रामलीला नाटक मंचन शुरु हो गया है ।विगत रात्री मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जय श्री पाठक ने द्वीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी की सदस्य हेमा कोठारी द्वारा मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।प्रथम दिवस के मंचन में राम जन्म, विश्वामित्र दशरथ संवाद, ताडिका सुबाहु मारीच वध, तथा अहिल्या तारण तक के दृश्यों का मंचन किया गया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र खाती उपाध्यक्ष चंदू पंत व्यवस्थापक गिरजा प्रसाद जोशी कोषाध्यक्ष मदन मोहन जोशी सचिव महिपाल सिंह, पुष्कर सिंह गुरचन,खुशी मेहरा आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । वक्ता मैनेजर की भूमिका गणेश चंद्र जोशी द्वारा निभाई जा रही है रामलीला मंचन देखने के लिए ठंड के बावजूद क्षेत्र के दूरस्थ गांव से भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान