भिकियासैण की कई समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया एसडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर पंचायत भिकियासैण की कई समस्याओं को लेकर आज तहसील मुख्यालय भिकियासैण में एसडीएम शिप्रा जोशी पांडे को डीएम अल्मोडा़ के नाम एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख है कि दिनांक 27-12-2022 को उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया को क्षेत्रीय समस्याओं का ज्ञापन दिया।समस्याओं में नगर पंचायत भिकियासैण के किनारी बाजार की रोड में डामरीकरण करने, पुलिस चोकी के पास टूटी रोड की मरम्मत करने, ग्राम धुरा प्रथम में गाँव के अन्दर के रास्ते व सौर ऊर्जा के लाइटों की व्यवस्था करने, नगर पंचायत सदस्यों की समय-समय पर मीटिंग लेने जैसी कई समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अभी तक उक्त समस्याओं के समाधान की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।
जिसके कारण आज शुक्रवार को उप जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने करीब पौने घंटा का सांकेतिक धरना -प्रदर्शन करना पडा़। इस धरने की पहल पर उपजिलाधिकारी ने
- 7 फरवरी का समय देते हुए आश्वासन दिया है कि इसमें नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा, तथा समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को समय-समय पर उठाते रहगें। इस मौके पर
नंदन सिंह बिष्ट, आनंद प्रकाश लखचौरा, गंगा सिंह बिष्ट,बलवंत कुमार,प्रकाश चंद,राधा बिष्ट,सरस्वती देवी, भावना बिष्ट,देवकी देवी,नंदी देवी,कुसुम देवी,आशा देवी आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश