धूमधाम से मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मुख्य अतिथि ने दो लाख व विशिष्ट अतिथि ने एक लाख रुपए अंबेडकर समिति को देने की घोषणा की-
कई प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया-
शोभायात्रा रही विशेष आकर्षण का केंद्र-
कई वक्ताओं ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला-
सैकड़ों की संख्या में शोभायात्रा में शामिल रहे लोग-
गंगोलीहाट में गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व भारत रत्न की 131वी जयंती धूमधाम से मनाई गई । गुरुवार को सुबह 10 बजे अंबेडकर प्रेरणा केंद्र पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से भव्य शोभायात्रा गंगोलीहाट के संपूर्ण नगर क्षेत्र में निकली जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।वही पुस्तकालय निर्माण हेतु मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने दो लाख दिए जाने की घोषणा की तो विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा जयश्री पाठक ने अंबेडकर प्रेरणा केंद्र में शौचालय निर्माण हेतु एक लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की ।


वही कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश कालाकोठी ने किया ।मुख्य अतिथि फकीर राम टम्टा ने विधायक चुने जाने पर जनता का आभार प्रकट किया और बाबा साहब के कार्यों को त्याग पर प्रकाश डाला । इधर अंबेडकर समिति के अध्यक्ष दर्पण कुमार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी के कई बिंदुओं को अपने भाषण द्वारा लोगों तक पहुंचाया । शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने जो परेशानी झेली वह 110 वर्ष के पूर्व की स्थिति थी जबकि वर्तमान में संविधान द्वारा सबको अधिकार दिए गए हैं वही उन्होंने छुआछूत को समाप्त की ओर होने की बात कही ।


वही रमा आर्या ने मुख्य वक्ता के रूप में अंबेडकर के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला । वही सदानंद ग्वासीकोटि , खंड शिक्षा अधिकारी संभू दयाल , अंबेटकर समिति के अध्यक्ष दर्पण कुमार व शिक्षक एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष बलवीर प्रसाद , भगवती प्पंत, हरगोविंद रावल सहित भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के अध्यक्ष देवानंद आगरी ,उपाध्यक्ष निकिता आर्या ,महामंत्री दयाल कुमार ,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सनियाल, मुख्य सचिव पवन कुमार ने अपने विचार आम लोगों के सम्मुख रखे । कार्यक्रम के पश्चात क्विज प्रतियोगिता,क्षेत्र के एमबीबीएस, बीएमएस, स्कूल व इंटर में 85 प्रतिशत से अधिक नंबर आने वाले छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त अध्यापक किशन राम, सहित कई प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया ।

इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बालिकाओं ने मनोहरी नाटक प्रस्तुत किए जिसकी लोगों ने खूब सराहना की । वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल अंबेडकर समिति, शिक्षक एसोसिएशन ने सभी का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जय श्री पाठक, सभासद प्रभा कोहली ,सभासद बहादुर राम ,अवर अभियंता रुपेश आर्य ,नंदन प्रसाद ,भगवती पंत ,हरगोविंद रावल किशन पाठक कल्याण सिंह धानिक किशन उप्रेती ,रमा आर्या किशोर प्रसाद , भूपाल आर्य , संजीव कुमार , ,विक्की गंगोला ,अनिल सान्याल ,किशोर कुमार, राकेश कुमार ,राजेंद्र कुमार , बूंदी विश्वक्रमा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष तथा बच्चे उपस्थित थे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग