डॉ प्रमोद नैनवाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग-
भिकियासैंण। आज यहां प्रधान संगठन भिकियासैंण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक डा.प्रमोद नैनवाल को उत्तराखंड मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की है।
प्रधान संगठन ने पत्र में कहा है सभी प्रधान रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से डा.नैनवाल की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित हैं अब विधानसभा क्षेत्र के चौहमुखी विकास के लिए सरकार में नैनवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए। जिससे डबल इंजन की सरकार में विकास तीव्र गति से हो सके। पत्र में कहा गया है पहली बार रानीखेत विधानसभा का मिथक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नैनवाल के जनता के साथ जुड़ाव से टूटा है। आज तक इस क्षेत्र से कोई कैबिनेट मंत्री बनाया भी नहीं गया है जिससे क्षेत्र के लोग अब उम्मीद कर रहे हैं। रानीखेत विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए उनको नई सरकार में मंत्री बनाकर जन भावनाओं को सम्मान दें । ज्ञापन भेजने में प्रधान संगठन भिकियासैंण अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, दिनेश घुघत्याल,कृपाल रावत,उमेश करगेती, शंकर सिंह नेगी, रामसिंह बसनाल, महेंद्र सिंह,जीवन सिंह, बहादुर सिंह, भावना पंत, मनमोहन सिंह, योगेश बिष्ट,सुनीता,कमला, गायत्री देवी, आदि शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार