बाजन गांव सहित दर्जनों गांवों में दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप
एस आर चंद्रा
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। नैथनादेवी फेस-एक पम्पिंग पेयजल योजना में बीते 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जिस वजह से 60 गावों के ग्रामीण पानी की किल्लत से परेशानी झेल रहे हैं,लेकिन विभाग सोया हुआ है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख भिकियासैण नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया है कि माँसी- नैथना देवी फेस-एक पम्पिंग पेयजल योजना से भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट ब्लाकों के आसपास मिलानी 60 गावों में इस योजना से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन योजना के स्टेज तीन में विद्युत ट्रांसफार्मर फूक जाने की वजह से पम्पों का संचालन नहीं होने से पेजयल आपूर्ति बीते 6 अक्टूबर से बाधित है।
पानी की आपूर्ति नहीं होने से बाजन क्षेत्र सहित 60 गावों के ग्रामीण गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं,विभाग से कई बार इसकी करते आ रहे है, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों है। उन्होनें कहा कि यदि समय रहते तुरंत पेयजल की व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो वे क्षेत्रीय जनता के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जायगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बधित विभाग की होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत