चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, यात्रियों में मदद को मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर के पास रोडवेज बस का हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस के ड्राइवर को बस चलाते हुए अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद बस बेकाबू होकर खेत में घुस गई। बस में सवार 28 यात्रियों के बीच मदद को चीख पुकार मच गई। इसी के बीच बस में ही सवार एक नर्स ने ड्राइवर को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। हालांकि, राहत की बात रही कि बस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई।
बस ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से रोडवेज की बस नेशनल हाईवे 74 पर खेत के किनारे खेती में घुस गयी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। गनीमत रही कि बस में सवार 28 यात्रियों में कोई हादसे में गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गौलापार में खूनी विवाद: फावड़े के हत्थे से सिर पर वार, पत्नी की मौत—पति पर हत्या का मुकदमा


वहीं बस में सवार एक निजी अस्पताल की नर्स ने चालक को कॉडियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर देकर उसकी आपात हालत में जान बचाई। वहीं इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -मारपीट कर जंगल में फेंका


जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर डिपो की बस संख्या यूके 08 पीए 2369 बुधवार सुबह हरिद्वार से रुद्रपुर आ रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस एनएच 74 पर जाफरपुर में कंटोपा के पास पहुंची तो बस चालक गुरुविंदर सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत की खंती में जा घुसी।


वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और बस चालक को बाहर निकाला। जबकि सवारियों को आपातकालीन द्वार खोलकर बाहर निकाला गया। हालांकि, राहत की बात रही कि बस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सिडकुल में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप -सड़क पर भिड़े दोनों पक्ष, बेल्ट से भी पीटा


नर्स ने बचाई बस ड्राइवर की जान
बस में सवार नर्स दिव्या कंबोज तुरंत समझ गयी कि चालक को हार्ट अटैक आया है। इस पर उन्होंने तत्काल चालक को सीपीआर दिया और आपात स्थिति में उसकी जान बचाई। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और चालक को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं बस में सवार यात्री विभिन्न माध्यमों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119