बुजुर्ग ठेकेदार पर बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप – बुधवार रात हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में की तोड़फोड़, सांप्रदायिक तनाव बड़ा

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया, रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर तांडव होता रहा। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली और कोतवाली के बाहर ही धरना दे दिया। इस बीच उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर किया। भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए और वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया, साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। गाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ वहां से भागी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हवस का शिकार हुई बालिका की मां रिश्तेदारी में कहीं बाहर गई थी, पति और बच्चे यहीं थे। ऐसे में अपने घर का कामकाज कराने के लिए तीन दिन पहले उस्मान ने महिला की बेटी को अपने यहां बुला लिया था, उसने बालिका को 200 रुपये भी दिए। अगले दिन वह उसे अपनी कार में ले गया और दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर

उसने बालिका को शहर की एक प्रमुख रोड पर उतार दिया और चला गया, बालिका के घरवालों को जब जानकारी हुई तो बुधवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध

बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है। आसपास के थानों से पुलिस बुला ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119