गैंगरेप के आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर बर्खास्त
देहरादून। रोडवेज प्रबंधन ने बस में किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी विशेष श्रेणी के ड्राइवर-कंडक्टर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इस घटना के पांच आरोपियों में एक नियमित कंडक्टर को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। जबकि अनुबंधित बसों के दो ड्राइवरों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
बीते सप्ताह आईएसबीटी परिसर में उत्तराखंड रोडवेज की बस में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने पांच ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। रोडवेज की मंडलीय प्रबंधक (संचालन) पूजा केहरा ने बताया कि गुरुवार को विशेष श्रेणी के कंडक्टर देवेंद्रपाल और ड्राइवर राजपाल सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। जबकि नियमित कंडक्टर राजेश सोनकर को घटना सामने आने के तत्काल बाद सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा अनुबंधित बस के ड्राइवर रवि कुमार और धमेंद्र कुमार की सेवा भी पहले ही समाप्त कर दी गई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत