धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त – एक की मौत, चालक गंभीर घायल
अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार रात मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रिफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपनी मैक्स वाहन (यूके01टीए-1185) को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा था। जैसे ही चालक महेंद्र वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रिफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मोहित कुछ महीने पहले ही चचेरी बहन की शादी के लिए दिल्ली से घर आया हुआ था और वाहन दुर्घटना में मौत के मुंह में समा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश