नशे मे बस चला रहे चालक को किया बर्खास्त

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो के चालक को चारधाम ड्यूटी के दौरान शराब पीकर बस चलाने में बर्खास्त कर दिया गया है। सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक चालक कैलाश चंद्र (विशिष्ट श्रेणी) को रोडवेज बस लेकर चारधाम ड्यूटी के लिए भेजा गया था। 22 जून को बस के परिचालक ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई कि सोन प्रयाग से वापसी में चालक ने शराब पीकर नशा कर लिया। जिससे नशे में बस चलाए जाने से यात्रियों को खतरा बन गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

सवारियों द्वारा डायल 112 पर शिकायत किए जाने पर देवप्रयाग में बस को रोक लिया गया। घटना की विभागीय जांच किए जाने पर चालक के दोषी पाए जाने पर चालक को बर्खास्त कर दिया गया है। एआरएम ने बताया कि चारधाम जैसी प्रतिष्ठित सेवा के दौरान नशे की हालात में बस चलाए जाने से चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119