नशे के 44 इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 44 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान गोपाल मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखाई दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद इमरान निवासी वनभूलपुरा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी से 44 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई विरेंद्र चंद, दिलशाद अहमद, अमनदीप सिंह शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119