नशे में धुत कोटाबाग के एबीडीओ ने कार से तीन किशोरियों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोटाबाग के एबीडीओ ने तेज रफ्तार कार से तीन किशोरियों को रौंद दिया, इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। किशोरियां मेले से पैदल घर लौट रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में धुत था। हादसे में जान गंवाने वाली माही (14) कोटाबाग क्षेत्र के गांव नाथूनगर निवासी आनंद सिंह की बेटी थी। वह अपनी बड़ी बहन कनक (17) और गांव में रहने वाली अपनी सहेली ममता (15) पुत्री जितेंद्र सिंह के साथ कोटाबाग क्षेत्र में लगे उत्तरायणी मेले से पैदल लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक रामदत्त बीआरसी के पास हल्द्वानी की ओर जाती तेज रफ्तार कार ने तीनों लड़कियों को चपेट में ले लिया जिससे वे घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माही की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

इस बीच डॉयल 112 से दी गई सूचना पर चौकी प्रभारी रमेश चंद पंत पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के लोहरियासाल ऊंचापुल निवासी वाहन चालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। इधर घायल कनक और ममता को मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119