विद्यालय परिसर में सूखा विशाल वृक्ष बना बच्चों के लिए खतरा
गणेश पाण्डेय, दन्यां:
राजकीय प्राथमिक विद्यालय थली के परिसर में देवदार का विशाल सूखा पेड़ खतरा बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम प्रधान ने क्षेत्र भ्रमण पर आए प्रशासनिक अधिकारियों से पेड़ को कटवाने की मांग की है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोधन राम और थली के ग्राम प्रधान मदन बोरा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय थली के प्रांगण में देवदार का काफी बड़ा पेड़ सूखा हुआ है। उन्होने बताया कि बारिश या तेज हवा चलने पर यह पेड़ कभी भी धराशायी हो सकता है। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में आई तहसीलदार बरखा जलाल से उन्होंने खतरे का सबब बन चुके इस पेड़ को कटवाने की मांग की है ग्राम प्रधान मदन बोरा ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय थली के निरीक्षण के दौरान जानकार में आया कि विद्यालयपरिसर में इमारती लकड़ी का सूखा हुआ पेड़ विद्यालय भवन और वहां पर अध्ययन कर रहे बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
वन विभाग को पेड़ की निलामी कर शीघ्र कटवाने की कार्रवाई के लिए लिखा गया है
— बरखा जलाल तहसीलदार भनोली
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन